पंच-ज अभियान के तहत पीरबाबा बीट झिरी एवं निम्बोला में लगाये करीबन 3700 पौधंे

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर//- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव एवं सचिव श्री इन्दुकांत तिवारी के मार्गदर्शन में पंच-ज अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रहा। इस दौरान पीरबाबा बीट झिरी एवं निम्बोला में करीबन 3700 पौधों का रोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में बताया गया कि पंच-ज अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शासन, प्रषासन, वन विभाग, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसका उद्देष्य वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी उचित देखरेख एवं पर्यावरण को संरक्षित किया जाना है। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीष श्री सूर्यप्रकाष शर्मा, जिला न्यायाधीष/सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गुरूवेन्द्र कुमार हुरमाडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री षिवानी अग्रवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग श्री अजय सागर सहित विभाग के अन्य अधिकारीगणों द्वारा पौधें रोपित किये गये।

jtvbharat
Author: jtvbharat