कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ अर्न्तगत पौधे लगाए।

स्व.राजमाता सिंधिया स्टेडियम परिसर में रोपे गए 101 पौधे, 500 पौधे लगाए जाएंगे।

उज्जैन/दिपांशु जैन। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने स्व.राजमाता सिंधिया स्टेडियम नानाखेड़ा में पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए। यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय उद्योगपतियों के सहयोग से आयोजित किया। कलेक्टर और एसपी द्वारा स्टेडियम परिसर में पीपल और शीशम के पौधे लगाये गए। दोनों अधिकारियों द्वारा इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों से बातचीत भी की गई।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि स्टेडियम में शीघ्र ही मलखंब सेंटर भी प्रारंभ किया जायेगा। कलेक्टर और एसपी द्वारा स्टेडियम का अवलोकन किया गया। उन्होंने नवनिर्मित लॉन टेनिस कोर्ट का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ओपी हारोड़, जीएम डीआईसी अतुल बाजपेयी, खेल संस्थाओं के कोच एवं खिलाड़ी मौजूद थे। हारोड़ द्वारा जानकारी दी गई कि स्टेडियम परिसर में लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। शुक्रवार को 101 पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, आंवला, शीशम, गुलमोहर, जामुन व अन्य प्रकार के छायादार पौधे शामिल थे।
बताया गया कि ‍नानाखेड़ा स्टेडियम में लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पज हॉल भी निर्माणाधीन है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जायेगा। कलेक्टर और एसपी द्वारा स्थानीय खिलाड़ियों से चर्चा की गई तथा उन्हें खेल में निरन्तर प्रैक्टिस करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का सुझाव दिया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat