
चार निलंबित
रिंगनोद थाना क्षेत्र के कलालिया रोड से पुलिस ने 12 दिन पहले पांच युवकों को जुआ खेलते पकड़ने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस थाने के निजी वाहन चालक के जरिए पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
एक युवक का आरोप है कि उनसे पहले पचास हजार रुपये की मांग की। उसके बाद में 20 हजार रुपये देने के लिए कहा। दो युवकों ने दलाल के बैंक खाते में 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद और रुपयों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को एसपी राहुल कुमार लोढा ने रिगंनोद थाने के प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, आरक्षक बलराम पाटीदार, रवींद्र व सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।