परवार महिला संगठन पौधारोपण करेगा

इंदौर दिगंबर जैन परवार महिला संगठन 51 लाख पौधारोपण अभियान में भाग लेगा संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं सारिका जैन ने बताया रविवार को सुबह 11:00 बजे रेवती रेंज पर नगर निगम द्वारा आवंटित जमीन पर महिला संगठन की सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा संगठन अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन बताया कि इस 1 एकड़ जमीन का नाम तीर्थंकर वाटिका होगा और 24 तीर्थंकर की पसंद के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे या देश में पहली अनूठी तीर्थंकर वाटिका होगी संगठन मांग करता है कि इस वाटिका में सरकार द्वारा संत सदन भी बनाया जाए जिसमें साधु परमेष्ठि अपनी साधना कर सके।

jtvbharat
Author: jtvbharat