अमरनाथ में सेवा प्रदान करेगें बीएमओ डॉ.पाटीदार

गौरव टांकवाल पिपलौदा । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.पवन पाटीदार एवं फार्मासिस्ट अरविन्द पाटीदार की ड्यूटी जम्मू कश्मीर सरकार के अधीन लगाई गई है। डॉ.पाटीदार 14 जुलाई से 2 अगस्त करीब 20 दिनों तक अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फ़ानी के दर्शन करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की देख भाल कर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। तीर्थ क्षेत्र में लगी ड्यूटी को लेकर विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा स्वागत सम्मान कर डॉ. पाटीदार व साथियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

jtvbharat
Author: jtvbharat