
नीमच। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023..24 में उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 10 वी छात्रा कुमारी नैना पिता प्रहलाद पाटीदार ने प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें बालिका नैना को भोपाल में पुरुस्कार वितरण समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व एस सी एस. डी ओ पी आर डी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में नगद पुरस्कार तथा शील्ड प्रदान की गई।
बालिका ने प्रांत स्तर पर चयनित होकर जिला नीमच व गायत्री परिवार को गौरवान्वित किया।
गायत्री परिवार बालिका नैना के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता है।