
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनंदगांव
साल्हेवारा–महोत्सव आयोजन की शुरुआत छात्राओं द्वारा राजकीय गीत एवं छत्तीसगढ़ माता की आरती से की गई।
आज दि 11/7/2024 को वन परिक्षेत्र साल्हेवारा के ग्राम नचनिया में वन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।आयोजन में ग्राम जनप्रतिनिधि ,ग्रामवासी, शिक्षकगण,छात्रगण एवं वन विभाग के अधिकारी ,कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस साल के आयोजन का मुख्य बिंदु “एक पेड़ मां के नाम” था,जिस संबंध में सभी को बताया गया।साथ ही वन हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है,और किस तरह इनका संरक्षण करके हम अपना संरक्षण कर रहे हैं ये बताया गया।
आयोजन में सभी जनप्रतिनिधि,शिक्षकगण एवं छात्रगण द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया।