
रविन्द्र खाण्डेकर
महेश्वर- शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक 4 की निकुंज विहार कॉलोनी निवासियों द्वारा पुलिस थाने पर आवेदन देकर महिला सरस्वती बाई पर कार्रवाई करने को लेकर थाने पहुंचे। सुखली बाई पति खडकसिह मुवेल जाति भीलाल उम्र 46 साल निवासी निकुंज विहार कालोनी निवासी शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। थाना प्रभारी पंकज तिवारी का नाम आवेदन के माध्यम से कालोनी में घर के सामने निवासरत सरस्वती बाई पर कार्यवाही की मांग की। सरस्वती घर के आगे झाडिया काट रही थी। जब महिला सुखली बाई पास गई ओर उसको बोली की तुम यहा झाडिया क्यो काट रही हो तो वह झगडा कर विवाद करने लगी तथा जाति के सबंध मे बोलते हुये गाली गलौज करने लगी। घर पर करीबन 10-12 कुत्ते पाल रखे है कुत्तो को खुला छोडने के कारण घर के सामने गंदगी करते है। महिला सरस्वती बाई से कालोनी के सभी लोग परेशान है। महिला के खिलाफ पुर्व में भी शिकायत की है। महिला सरस्वती बाई घर के बाहर खड़े वाहनो में आग लगाने की धमकी भी दे रही है। पूरे कॉलोनी वासी उक्त अपराधिक प्रवृत्ति की महिला से परेशान है वहीं पुलिस विभाग में भी बार-बार शिकायत करने से कोई कार्यवाही नहीं हो रही। शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने पुलिस विभाग के सामने डेरा देकर प्रदर्शन किया उनका कहना है कि जब तक अपराधिक महिला पर कार्रवाई नहीं होती कॉलोनी वासी थाने के सामने से नहीं हटेंगे।