
संघर्ष से सिद्धि
जिला ब्यूरो सतीश वाघ
बुरहानपुर: नेपानगर में नवागत सीएमओ ने पदभार ग्रहण किया नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल द्वारा उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया उन्होंने कर्मचारियों को नियम से काम करने की हिदायत दी
उन्होंने कहा कि सोमवार को मैं मीटिंग लूंगा सभी योजना प्रभारी अपनी-अपनी जानकारी अपडेट रखें इसके बाद नपा के तीनो उप यंत्री नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल के साथ निर्माणाधीन नगर पालिका बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे
4 महीने पहले हुआ था तबादला अवकाश पर चले गए थे
नवागत सीएमओ शैलेंद्रसिंह चौहान का तबादला करीब चार माह पहले खंडवा जिले के ओंकारेश्वर नगर परिषद से नेपानगर पालिका में किया गया था यहां एक बार ज्वाइन कर अवकाश ले लिया था तब से वह अब आए है शुक्रवार शाम को नेपानगर पहुंचे और पदभार संभाला