सिंहस्थ 2028 के पहले विधानसभा के दर्शनीय और पौराणिक स्थलों का किया जाए विकास

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर सौंपा मांग पत्र

विवेक शर्मा नालछा

सिंहस्थ 2028 मैं धार्मिक पर्यटन का पूरा दबाव उज्जैन के साथ समीपवर्ती महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान पर रहेगा। धरमपुरी विधानसभा मैं ऐसे कई महत्वपूर्ण स्थान है। इसी विषय को लेकर धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर उन्हें मांग पत्र सोपा साथ ही स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने मौके से ही अधिकारियों को इस विषय में निर्देशित किया है।

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात हुई है। धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र सहित धार जिले को उज्जैन क्षेत्र से जोड़ने वाले सभी मार्गों के निर्माण और उन्हें दुरुस्त करने की बात हुई है। इसके साथ ही धरमपुरी विधानसभा और धार जिले में ऐसे कई महत्वपूर्ण स्थान है जो धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है ऐसे में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। हमने जिले के क्षेत्रो को चिन्हित कर उनके विकास की एक विस्तृत कार्य योजना मुख्यमंत्री को सोपा है।

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नेकहा है कि सिहस्त 2028 को लेकर जो भी कार्य हो तत्काल उन्हें प्रेषित किए जाएं। विधायक ठाकुर ने कहा कि मांडू स्थित चतुर्भुज श्री राम मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, जीरापुर 64 जोगनी माता मंदिरमैं सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई है।मांडू के रीवा कुंड पर परिक्रमा वासियों का आवागमन लगा रहता है यहां भी सुविधाओं को विस्तार को लेकर चर्चा की गई है।पर्यटन नगरी मांडू में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द शुरू होगा धरमपुरी बेंट संस्थान का कार्य

विधायक ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को धरमपुरी स्थित प्राचीन और पवित्र बिलवामृतेश्वर मंदिर, नर्मदा घाट के सौंदर्य और संपूर्ण बेंट संस्थान के विषय में अवगत करवाया है। यहां विकास कार्यों के लिए डीपीआर बनाई गई है मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द ही कार्य की स्वीकृति प्रदान कर उसके लिए उपयुक्त बजट प्रदान किया जाएगा और पूरे क्षेत्र का व्यापक स्तर पर विकास कर प्रचार प्रचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह भी कहा है कि सियास 2028 के पहले यह योजना पूर्ण कर ली जाएगी।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा विकास में नहीं छोड़ेंगे कमी

धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर उनके विभाग के कार्यों को लेकर उन्हें पत्र सोपा। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि नगरीय प्रशासन मंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडू धर्मपुरी और धामनोद नगर परिषद क्षेत्र मेंसभी मार्गों को दुरुस्त करने सौंदरीकरण करने धार्मिक स्थान को संवारने के साथमहत्वपूर्ण विभागीय कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।विधायक ठाकुर ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया है कि धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक ठाकुर के साथ मांडू विधायक प्रतिनिधि सुधांशु तिवारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat