
सप्ताह के अंदर 28000 के इनामी आरोपियों भजे गए जेल
J T V भारत रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
रीवा । आपको बता दें थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस ने फरार अपराधियों पर कसा शिकंजा हफ्ते भर के अंदर दर्जनों फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार दिनांक 31.7.24 को काफी समय से फरार कुल 14000 रूपये के 7 ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार आपको बता दे रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह जिला रीवा, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हिमाली पाठक के मार्ग निर्देशन में थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा होली के त्यौहार कानून व्यवस्था डियुटी दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा पुलिस पर पथराव कर शासकीय संपत्ति की तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । निरीक्षक प्रकाश चंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया दिनांक 26.03.2024 को होली त्यौहार में कानून व्यवस्था डियुटी के दौरान कस्बा रायपुर कर्चुलियान में 40 अपराधियों द्वारा पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी कर गंभीर चोटे पहुंचायी गयी थी तथा पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की गई थी जिस पर थाना रायपुर कर्चुलियान में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम कायम कर विवेचना की तथा पूर्व में ।। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले में घटना दिनांक से अन्य आरोपी फरार थे। जो दिनांक 26.07.2024 को थाना रायपुर कर्चुलियान पुलिस द्वारा 7 ईनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान द्वारा मुखबिर तंत्र तैनात किया गया जो दिनांक 31.07.2024 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले में फरार ईनामी आरोपी 1. राजेश साकेत उर्फ लल्ली पिता श्रीदास साकेत उर्फ झोल्ली उम्र 40 वर्ष, रामलाल साकेत उर्फ रामू साकेत पिता रामकृपाल साकेत उर्फ झल्लू साकेत उम्र 45 वर्ष नीरज साकेत पिता शिवबहोर साकेत उम्र 28 वर्ष 4. संदीप साकेत पिता मोतीलाल साकेत उम्र 31 वर्ष 5. ओमप्रकाश साकेत उर्फ लोमड़ी साकेत पिता राजमणि साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी रायपुर 6. रवि कुमार साकेत पिता स्व. दशरथ साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी कस्बा रायपुर 7. लल्ली पासी पिता गाँधी पासी उम्र 28 वर्ष निवासी पसियान मोहल्ला थाना रायपुर जिला रीवा घटना में संयुक्त सभी आरोपी थाना रायपुर के बताए जा रहे हैं जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने आदेश क्रमांक के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नगद दो-दो हजार रूपये कुल 14000 रूपये की उद्धघोषणा की गई थी इन आरोपियों को कस्बा रायपुर कर्चुलियान से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय रीवा के समक्ष पेश किया गया है। जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरीक्षक प्रकाशचन्द पटेल, काप्र०आर० गौरीशंकर उपाध्याय, प्र0आर0 रावेन्द्र पाण्डेय, प्र0आर0 लवकुश सिंह, आरक्षक आरत सिंह, आरक्षक बृजेश कुमार दहायत, आरक्षक नीरज सिंह, आरक्षक अभय यादव, आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह, आरक्षक रामायण तिवारी