थाना प्रभारी श्री कलथिया की सेवानिवृत्ति पर साईं गार्डन में विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

तराना :- तराना थाना में पदस्थ थाना प्रभारी रमेशचंद्र कलथिया की 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उज्जैन रोड़ स्थित साईं गार्डन में गरिमापूर्ण विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे एसडीओपी भविष्य भास्कर उपस्थित रहे। वहीं अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश पलोड़ , समाजसेवी राजेश डोडिया , मध्यप्रदेश पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष मदनलाल पाटीदार , शहर काज़ी सफीउल्ला साहब , वरिष्ठ पत्रकार सुभाष जोशी , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदनलाल चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व थाना परिसर तराना से समस्त पुलिस स्टॉफ , नगर के प्रबुद्धजन , पत्रकारगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में थाना प्रभारी श्री कलथिया को ढोल धमाकों के साथ जुलूस के रूप में साईं गार्डन तक लेकर आए इस दौरान जगह-जगह श्री कलथिया का पुष्पवर्षा कर पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं मंचिय कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी भविष्य भास्कर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश पलोड़ , समाजसेवी राजेश डोडिया , मध्यप्रदेश पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष मदनलाल पाटीदार , शहर काज़ी सफीउल्ला साहब , अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर अकबर हुसैन जगीदार, नायाब सदर शेख नायब सदर आरिफ शाह वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष जोशी पत्रकार अरशद जागीरदार पत्रकार इमरान खान पत्रकार देवेंद्र वर्मा , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदनलाल चौहान सहित उपस्थितजनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर , तिलक लगाकर एवं शाल श्रीफल भेंटकर भव्य स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। वहीं उपस्थित अतिथियों द्वारा भी अपने-अपने उद्बोधन में श्री कलथिया के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं सेवानिवृत्त हुए थाना प्रभारी रमेशचंद्र कलथिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोजित समारोह की भव्यता और उपस्थितजनों की गरिमामयी मौजूदगी को देखकर मेरे द्वारा जो तराना थाना में सेवाएं दी गई उसमें कहीं कोई कमीं मेरे द्वारा नहीं रखी गई। हमेशा अपने वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में अपने अधीनस्थों को साथ मे लेकर कार्य किया है। 42 वर्षों की सेवाकाल मे विभिन्न पदों पर रहते हुए निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हुआ जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस का काम एक कर्तव्य निष्ठ अधिकारी बनना है समाज मे अपनी अहम भूमिका को निभाकर अपनी पहचान बनाकर एक मजबूत स्तंब की तरह स्थापित होना ही एक श्रेष्ठ पुलिस अधिकारी की पहचान है। कार्यक्रम में तराना पुलिस स्टाफ द्वारा भी श्री कलथिया का पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर स्वागत किया और हमेशा सुखी रहने की कामना की गई। इस मौके पर माकड़ौन थाना प्रभारी राजकुमार कोरी , मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल , एसआई एच.आर. अंगोरिया , एसआई पवन कुशवाहा , एसआई मंसाराम चौधरी , एसआई ए.एन. खाखा , एएसआई उपेंद्र सिंह यादव , एएसआई रमेश सेन सहित तराना नगर के प्रबुद्धजन , समाजसेवी , कांग्रेस एवं भाजपा के नेतागण , जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकारगण मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन पत्रकार सैय्यद नियामत अली ने किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat