
अनिल सिंह खमोरा शाजापुर
शाजापुर. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात थाना प्रभारी द्वारा आज संयुक्त रूप से सुंदरसी एवं पोलायकलां क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो आदि की सघन चेकिंग की गई।
जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्मार्ट जूनियर कॉलेज मकोड़ी, संस्कृति पब्लिक एकेडमी, लोटस इंटरनेशनल स्कूल पोलायकलां, फेम गुरुकुल एकेडमी पोलायकलां आदि स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फाइटर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए गए। इस दौरान 3 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना की अभीरक्षा में रखा गया। साथ ही 8 वाहनों से 43000 रूपये शमन शुल्क वसूल किये गये।