देवास जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोनकच्छ ब्लॉक ग्राम कुमारिया राव में जागरूकता बैठक का आयोजन कर बाल जल मित्रों के समूह का गठन किया

दूषित पानी से होने वाली बीमारियों और जल संरक्षण की जानकारी दी

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी

देवास– जिले के सोनकच्छ एवं बागली विकासखण्ड के 12 ग्रामों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजनाओं को पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोनकच्छ ब्लॉक के लक्षित ग्राम पंचायत कुमारिया राव में शासकीय हाई स्कूल में जागरूकता बैठक का आयोजन कर बाल जल मित्रों के समूह का गठन किया गया। बैठक में सामुदायिक विकास बाल जल मित्रों की भूमिका सुनिश्चित करने का आव्‍हान किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान भोपाल और यूनिसेफ मध्यप्रदेश के सहयोग से समुदाय को सशक्त्त, संस्थागत क्षमता तथा स्थायी जल प्रबंधन प्रथाओं को बढावा देकर नल जल योजनाओं को समुदाय द्वारा संचालित आदर्श नल जल योजना बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है।

पीएचई से ब्लॉक समन्वयक श्री अतुल जाट ने पीने योग्य पानी की पृथ्वी पर वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया और जल संरक्षण क्यों जरूरी है और उसकी तकनीकों के बारे जानकारी दी। साथ ही दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी और एफ.टी.के. से जल परिक्षण का डेमो और मानकों के बारे बताया तथा जल गुणवत्ता पर समुदाय को जागरूक करने पर बताया गया।

परियोजना जिला फेस्टिलिटर गोपाल गुप्ता द्वारा समुदाय संचालित नलजल योजना में बच्चों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई और नल जल योजना को ग्राम में निरंतर संचालन के लिये नलो से बहने वाले अतिरिक्त पेयजल की बर्बादी को रोकने एवं पानी बचाव के माध्यमों पर बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाल जल मित्रों के समूह का गठन किया गया एवं बच्चो द्वारा अपने-अपने मौहल्ले में टीम बना कर इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पादित किया जायेगा।

परियोजना ग्राम फेसिलिटर श्रीमती हर्षिता एवं श्री विशाल सेन द्वारा बच्चों को सही तरीके से हाथ न धोने से वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुये सही तरीके से हाथ धोने के महत्व और उसके 07 स्टेप को गतिविधि के माध्यम से समझाईश दी गई।

स्कूल प्रार्चाय श्री महेश चौहान ने बच्चों के उत्साह को देखते हुये, अति महत्तवपूर्ण कार्य को पूर्ण करने में बच्चों की यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के लिये पी.एच.ई का भी आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन निरंतर रूप से करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat