65 में स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर जिले में युवा कांग्रेस का 65 वा स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया युवा कांग्रेस के निमाड़ क्षेत्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय शिवकुमार सिंह ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय घोष लगाए और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश महा सचिव देवेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के 65 में स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा कांग्रेस का झंडा फहराया गया जिले से मेरे नेतृत्व मे करीब 9हजार 786 पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट किए गए जिसमें शहर के सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री एवं देश की सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाया इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे
गोरतलब है की भोपाल मे युवक़ कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम क्या हुआ तेरा वादा के तहत प्रदेश के मुख़्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उनकी पार्टी द्वारा किये गए वादे याद कराये इस मोके पर बुरहानपुर से युवक़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव देवश्वर सिंह द्वारा प्रदेश भर मे सब से ज्यादा 9786 पोस्ट कार्ड प्रदेश के मुख्य मंत्री को भेजे थे इस मोके पर युवक़ कांग्रेस द्वारा देवश्वर सिंह का सम्मान किया गया, इस सम्मान कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव, म. प्र. के प्रभारी शेषनारायण जी, खंडवा लोकसभा के प्रभारी भी उपस्थित थे

jtvbharat
Author: jtvbharat