बल्क मात्रा में अवैध शराब के प्रकरणों में जप्तशुदा कुल 05 वाहनों की हुई निलामी- गौवशं के अवैध परिवहन के प्रकरणों में 18 वाहनों की शीघ्र होगी निलामी

1- अवैध शराब के प्रकरणांे में कुल 05 वाहनांे की 05 लाख 06 हजार 142 रूपये में हुई निलामी।
कलेक्टर जिला नीमच श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियांे को अवैध शराब परिवहन के प्रकरणों में उपयोग मंे लाये गये वाहनांे एवं अवैध पशु परिवहन के प्रकरणांे में उपयोग मंे लाये गये जप्तशुदा वाहनों के राजसात उपरांत निलामी किये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है विशेष अभियान के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है, ताकि अवैध शराब एवं गौ वंश के अवैध परिवहन के प्रकरणांे पर अंकुश लगाया जा सके।
इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर नीमच के राजसात आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी नीमच द्वारा अवैध शराब के परिवहन के प्रकरणों में निम्न 05 वाहनों के निलामी की कार्यवाही की गई है –
क्र. थाना अप.क्र. वाहन का प्रकार वाहन क्रमांक राशि
1 कुकडेश्वर 265/22 मो.सा. होण्डा साईन बिना नंबर 45,555/-
2 जावद 198/22 मो.सा. आर.जे 09 ई एस 1847 25,032/-
3 जावद 102/23 टेªªक्टर आर.जे 09 आर.ए 9590 2,51,000/-
4 नीमचकेंट 113/23 मो.सा. आर.जे 09 एस.पी 1373 13,555/-
5 रामपुरा 35/23 अल्टोकार आरजे 02 सीडी 7298 1,71,000/-

आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्त कुल 20 वाहनों की आगामी दिनों में निलामी कार्यवाही प्रस्तावित है।
गौ वंश परिवहन के प्रकरणांे में जप्तशुदा कुल 18 वाहनों की निलामी कार्यवाही प्रस्तावित है।

पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा बताया गया कि गौ वंश के अवैध परिवहन एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जप्तशुदा वाहनांे की निलामी की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat