विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों के अधिकारों के प्रति किया जागरूक कर किया लोक नृत्य

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर/नेपानगर – नेपानगर के वन ग्राम नावथा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पंच ज अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन विषय पर जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया।
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश / सचिव श्री इंदुकांत तिवारी के नेतृत्व में आदिवासियों के बीच विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इसी परिपेक्ष में विश्व आदिवासी दिवस पर वन ग्राम नावथा में दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत में पौधरोपण कर ग्राम की गलियों में आनंद लेकर आदिवासी वेशभूषा में ग्रामीणों ने लोकनृत्य किया उसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक एवं पीएलवी श्री महेंद्र जैन एवं एल.एल लौवंशी द्वारा ग्रामवासियों को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारी जयदेव माणिक जी ने कहा आदिवासियों को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है जिसके लिए अलग अलग ग्रामो में शिविर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवायें योजना का लक्ष्य भारत में जनजातियों तक न्याय की पहुंच को सुनिश्चित करना है। आदिवासियों को अपना महत्व समझते हुए अपने बच्चों को पढ़ाना लिखाना आवश्यक है।
इस अवसर पर पीएलवी महेंद्र जैन, एल.एल लौवंशी, शहज़ाद अली, सुनील कुलकर्णी, महेश शिवहरे, सरपंच मेहताब सींग, उपसरपंच स्वर्णा सपकाले, मनोहर बाबा, बाबू दास बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat