अजाक्स संघ बड़वाह ने किया आदिवासी महारैली का भव्य स्वागत

रविन्द्र खाण्डेकर
बड़वाह – विश्व आदिवासी दिवस के हर्षित उत्सव पर अजाक्स संघ ने नाचते गाते थिरकते प्रकृति के संरक्षको का पुष्प वर्षा से हार्दिक अभिनंदन किया. जय स्तम्भ चौराहा पर मंच लगाकर बलाई समाज समिति व अजाक्स संघ ने संयुक्त रूप से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पदाधिकारियों ने आदिवासी बंधुओ को शुद्ध पेय जल पिलाया व आदिवासी भाईयों के आयोजन कर्ता गण. मे (अजाक्स जिला अध्यक्ष वेट.) मा. डा. जितेंद्र सैते. मा. चेतनसिंह मंडलोई. मा. गोपाल क्षेत्रे. मा. कल्याण अवास्या. आदि का पुष्पहारों से स्वागत किया व गले मिलकर बधाईया दी. महारैली मे असंख्य आदिवासी बालक बालिकाये पधारे व ढोल मांदल व डीजे पर खुब थिरकते रहे. जो शहर मे बेहद आकर्षक व अद्वितीय लग रहा था. जल जंगल जमीन प्रकृति के मुलनिवासीयो ने अजाक्स व ब.स.समिति के मंच से आमुआखा एक छे व बाबा साहब. बिरसा मुंडा. टंट्या मामा . संत रविदास आदि महापुरुषों के जयजोहार जयभीम के जोरदार नारे लगाये. नागेश्वर मंदिर क्षेत्र से महारेली मुख्य मार्गो से होते हुवे महेश्वर रोड से मुख्य कार्यक्रम कृषि मंडी स्थल मे पहुंची. रैली का शहर मे जगह जगह पर हर्षोल्लास से भव्य स्वागत किया गया. मंडी स्थल पर बच्चो युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी व महापुरुषों के जीवन पर प्रेरणीय सम्बोधन यशस्वी समाज सेवी मा. यशवंत मंसोरे व अजाक्स के प्रेरणास्रोत मा. सुनील मुजाल्दा ने प्रस्तुत किये. कार्यक्रम पश्चात सभी पधारे अतिथियों व रैली मे समस्त जनो को विशाल सहभोजन प्रदान किया. इस पावन महोत्सव मे अजाक्स के अनेक शा. कर्मचारियों आर्थिक सहयोग भी भेट किया. जिसके लिए आयोजन समिति की ओर से श्री डा.सैते आत्मीयवत आभार भी व्यक्त किया. इस अभिनंदन कार्यक्रम मे प्रेरणास्रोत मा.कैलाश खांडेकर. बौद्धिक प्रबुद्ध मा. राजेश खोड़े .व बीआरसी. मा. एम.बर्मन. अध्यक्ष- राजेन्द्र मकवाने. सचिव- पुष्पेन्द्र रावल. टी.सी गोखले. पी.एल.भालसे. ब.स. समिति भारत खांडे. संरक्षक महेश सिटोले. रघुनाथ धारेकर. सावन यादव. व सरपंच जितेन्द्र सिटोले. अ.जा.परि. अध्यक्ष जगदीश खेडेकर आदि का विशेष सहयोग रहा!

jtvbharat
Author: jtvbharat