
गौरव टांकवाल पिपलोदा – शासन के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलीडी के मध्यम से नगर परिषद पिपलौदा सभाकक्ष मे कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे बहनों की सशक्त भागीदारी समृद्ध प्रदेश की तैयारी एवं स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम यशस्वी मुख्यमंत्री भैया डॉ मोहन यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रुपए 1897 करोड़ की राशि का अंतरण तथा गैस रिफिल योजना में 52 करोड़ से अधिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 332 करोड़ की सहयता राशि का अंतरण किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर परिषद पिपलौदा अध्यक्ष श्रीमती उपमा श्यामबिहारी पटेल ,उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चंद्रवंशी ,पार्षद श्यामबिहारी पटेल , मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनवर गौरी एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता व नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।