शिव भक्तों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा,

800 यात्री हुए शामिल, उज्जैन पहुंचकर
किया महांकालेश्वर का जलाअभिषेक।

उज्जैन/दिपांशु जैन. जिले के अंतर्गत घट्टिया तहसील क्षेत्र के श्री शिव भक्त मंडल ग्राम सलामत एवं रलायता के बैनर तले प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य कांवड यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का यह 13वां वर्ष रहा। कांवड यात्रा में ग्राम सलामता, रलायता, भैंसाखेड़ी, घोंसला आदि गांवों के भक्तगण शामिल हुए। यात्रा में करीब 800 यात्री शामिल थे, जोकि भगवान शिवजी एवं बोल बम के जयकारों के साथ झुमते गाते हुए यात्रा में चलें। करीब 33 किमी की पैदल यात्रा का सफर करते हुए शिव भक्तों ने उज्जैन स्थित श्री महांकालेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हुए घर- परिवार और गांव में सुख- समृद्धी की कामना की।

jtvbharat
Author: jtvbharat