
*“#Azadi ke rang_khaki ke sang” एवं ‘‘ हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समस्त प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में उक्त अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11.08.24 को मंदसौर जिले में भी मन्दसौर पुलिस द्वारा भी पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी के नेतृत्व में मिनी मैराथन रेस का आयोजन किया गया जो की एमआईटी चौराहा से प्रारंभ होकर देवडूंगरी माताजी मंदिर पर समाप्त हुई। मैराथन रेस को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी ने हरी झंडी दिखा के रवाना किया। उक्त मैराथन दौड़/वॉक में अलग अलग वर्गो ओपन पुरुष एवम महिला वर्ग में आयोजित की गई, एवम रेस में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन रेस के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी समेत नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री दिनेश चौहान, जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा एवम अन्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी, आमजन, स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे, सभी के द्वारा मैराथन में भाग लिया जाकर आयोजन को सफल बनाया गया।