नगर में मगर देखा गया आमजन सावधान रहें

कुकडेश्वर@ राजू पटेल
श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव एवं आसपास के नदी, तालाब और बहते नालों के आसपास के गुजरने वाले आम राह गीर खेत खलियान वाले किसानों से सावधान रहने के साथ ही सचेत रहने की आवश्यकता है। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के तालाब में भी मगर देखा गया हैं।एवं टामोटी रोड स्थित श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के आगे पेट्रोल पंप के समीप रात्रि को 11:00 बजे सड़क पर मगर देखा गया तत्काल नगर पटेल राजेंद्र पटेल ने जिसकी सूचना थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी को दी गई सूचना पर तत्काल राधे श्याम दांगी टामोटी रोड रुपपुरा जाने वाले मार्ग की पुलिया के समीप खाल के यहां पहुंचे एवं पुलिस बल के साथ स्वयं ने खाल एवं पुलिया के आसपास मगर को खोजा मगर को ढूंढने में उनके सहयोग में नगर पटेल राजेंद्र पटेल विनोद पोरवाल मनोज खाबीया मारू जिनेंद्र मारू मुकेश जिगर आदि लेकिन नहीं मिलने पर राधेश्याम दांगी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार ने आम नागरिकों से सचेत रह सावधानी रखने का अनुरोध किया है। प्रशासन पूरी तरह से हर प्रकार की सुरक्षा और सावधानी के प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग भी तत्काल श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव एवं आसपास के नालों में मगर को खोज कर उसे पकड़ने का प्रयास करें वही आमजन रात्रि को एवं दिन पर खेत को एवं खाल नदी नालों के पास जाए तो पूरी सावधानी बरसे वर्तमान में बारिश का समय चल रहा है जीव जंतु आदि सड़क झाड़ियां नदी नालों के समीप रहते हैं सावधान रहें और सुरक्षित रहें।

jtvbharat
Author: jtvbharat