नव नियुक्त नीमच के कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र

नीमच। शनिवार की रात्रि मे प्रदेश सरकार ने
47 आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी, जिसमें नीमच जिले के कलेक्टर दिनेश जैन का स्थानांतरण किया गया , जिले के वर्तमान कलेक्टर दिनेश जैन को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल स्थानांतरित किया गया एवं भोपाल के अपर कलेक्टर हिमांशु चंद्र को नीमच कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई । हिमांशु चंद्र वर्ष 2015 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। वे सीईओ जिला पंचायत व अपर कलेक्टर इंदौर,सीईओ जिला पंचायत छतरपुर,एसडीएम सौशर,छिंदवाड़ा,इटारसी, होशंगाबाद सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रह चुके एवं नीमच जिले में आपकी नियुक्ती कलेक्टर के रुप मे प्रथम हे।

jtvbharat
Author: jtvbharat