
ब्यूरो चीफ जमना प्रसाद चौबे
दमोह। चौरसिया दिवस नाग पंचमी के पर्व पर चौरसिया समाज ने धूम धाम से मनाया चौरसिया दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय टंडन, डॉ.रजनीश चौरसिया, डॉ.क्षितिज चौरसिया, सुरेन्द्र चौरसिया रहें। विभिन्न कार्यक्रम के तहत जगदीश व्यायाम शाला में हनुमंत महाराज एवं नागदेवता जी का पूजन अर्चन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों के द्वारा कुल गुरू चौऋषि महाराज का पूजन अर्चन किया गया। किन किन समाज के छात्र छात्राओ को जिनने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट अंक अर्जित किये है और किसी अन्य क्षेत्र में समाज का नाम गौरवांवित किया है उन्हें अन्य मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। आगे विभिन्न लोगों ने समाज के इतिहास के विषय में विचार रखें एवं समाज के दिवगंत लोगों के लिये श्रद्वांजलि दी गई तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमाशंकर चौरसिया, मनोहर चौरसिया, भरत पंड़ा चौरसिया, हीरालाल चौरसिया, आदित्य चौरसिया, संतोष चौरसिया, कोमल चौरसिया, सुर्यकांत चौरसिया, राजेश चौरसिया, रमेश चौरसिया एवं समाज के वरिष्ठ एवं समस्त युवाओं की उपस्थिति रहीं।