
163 पशुओं का उपचार किया गया तथा ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आज पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा खकनार विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दातपहाड़ी के ग्राम पाचौरी में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सिकलीगर समाज के लोगों को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है।शिविर में ग्रामीणजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आगे आकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। पशु चिकित्सा सेवाएं उपसंचालक डॉ.हीरासिंह भंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, शिविर में 163 पशुओं का उपचार किया गया। वहीं 155 पशुओं का टीकाकरण, 29 बधियाकरण, 13 गर्भ परीक्षण तथा 231 पशुओं के लिए औषधि का वितरण भी किया गया। शिविर में डॉ. अजय चौहान, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ श्री जितेन्द्र कटारे, ए.व्ही.एफ.ओ. श्री कमलेश बिरला, श्री सुनील यादव, श्री आकाश गोयल सहित विभागीय अमले द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।