
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में निकाली तिरंगा यात्रा
====================
राजेश लोधी/ इंदौर फर्स्ट समाचार पत्र
////////////////////
अशोकनगर । राष्ट्रीय भावना को लोगो के दिल में बड़ाने और राष्ट्रीयता के भाव देश प्रेम की अविरल धारा से जोड़कर सेवा संकल्प का जज्बा पैदा करने 9 अगस्त से 14 अगस्त से पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रम करा रहे है तिरंगा यात्रा एवम बाइक रैली के आयोजन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के नेतृत्व में निकाली गई ।
शनिवार की साम 5 बजे से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन पुलिस पेट्रोल पंप से एस पी विनीत जैन द्वारा रैली को रवाना किया तथा पुलिस अधीक्षक एवम उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर रैली का नेतृत्व कर रहे थे ।
तिरंगा बाइक यात्रा शहर के ईसागढ़ रोड , राज माता चौराहा , बायपास रोड , राणा शचेंद्र सिंह चौराहा , ओवर ब्रज , विदिशा रोड से गुजरते हुए उक्त तिरंगा बाइक रैली शहर के ह्रदय स्थल गांधी पार्क पहुंची जहां पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने उक्त तिरंगा यात्रा के होने वाले सभी प्रमुख आयोजन के उद्देश पर भी प्रकाश डाला ।
बाइक रैली में एसडीओपी विवेक शर्मा निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा , रवि प्रताप सिंह चौहान , स्नेहा ठाकुर तथा जिले का यातायात बल और पुलिस के अधिकारी और जवान रैली में साथ साथ चल रहे थे ।