पत्रकार श्री तोमर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त।

तराना :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिकरवार , राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजवीर सिंह (गुड्डु) भादोरिया , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (युवा) रणविजय सिंह , राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष ठा. भेरूसिंह चौहान , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती उषा पंवार की सहमति से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ठा. यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा तराना नगर के जाँबाज, निडर, निष्पक्ष पत्रकार एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का उज्जैन जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। श्री तोमर अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग कर क्षत्रिय महासभा को संगठित करने में एवं समाज उत्थान में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। विदित होकि श्री तोमर समाजिक क्षेत्र में लगातार सराहनीय करते आ रहे हैं। श्री तोमर की नियुक्ति पर उनके ईष्ट मित्रों , समाजजनों एवं नगर सहित जिले के पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

jtvbharat
Author: jtvbharat