हर घर तिरंगा अभियान‘‘

शहर के विभिन्न मार्गो से निकली तिरंगा रैली

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर- आज शहर में जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह तिरंगा रैली कमल टॉकिज तिराहा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सुभाष चौक, इकबाल चौक एवं जय स्तंभ चौराहा से होते हुए शिलाफलकम् उद्यान पर संपन्न हुई। तिरंगा रैली में पुलिस बैण्ड एवं देशभक्ति गीतों के साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकगण,अधिकारियों-कर्मचारियों व स्कूली विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाथो में तिरंगा लेकर बढ़े उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।
तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए खण्डवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि, हम संकल्प लें कि हर घर तिरंगा लहराएं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है।विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने अपने संबोधन में कहा कि, हल्की बारिश में तिरंगा रैली के लिए हम सभी यहाँ एकत्रित हुए है। पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस का उत्सव सभी नागरिकगण अपने-अपने घर व प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाकर मनाये। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि शहर में आज भव्य तिरंगा रैली निकाली जा रही है। यह हर्ष का विषय है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि, हर घर तिरंगा लगाकर सेल्फी लेकर अपलोड करें। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साइन बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। वहीं समापन अवसर पर भारत माता की सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एसडीएम सुश्री पल्लवी पुराणिक, आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat