
एक बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत तो दुसरे की उपचार कै दौरान हुई मौत
बाग – दो बाईकों की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो जाने से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा दो घायल हुए थै मगर देर रात्रि को दो घायलो में जिसकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9/8/2024 शुक्रवार को बाग के समीप ग्राम आगर घाटी पर दौ बाईको की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो जाने से बाईक सवार रायसिह पिता सुरमल मोरी उम्र 35 वर्ष निवासी कुडूजेता की घटना स्थल पर ही मौत एवं सुरमल पिता झापडीया उम्र 60 वर्ष निवासी कुडूजेता राकेश पिता भीशन निवासी ग्राम झाई उम्र 35 वर्ष बुरी तरह घायल हो गये थे जिसमें राकेश की हालत नाज़ुक बनी हुई थी । देर रात्री को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई घटना की जानकारी मीलते ही शासकीय संजीवनी 108 एम्बुलेंस ईएमटी रितेश चोंगढ एवं पायलेट संजय रावत वाहन लेकर तुरंत पहुचे ओर घायलो को तुरंत बाग हास्पिटल लेकर आए ताकी उन्हें जल्दी उपचार मील सके जहां बाग स्वास्थ केन्द्र के डाक्टरो की टीम ने घायलो को प्राथमिक उपचार दिया ओर ज्यादा घायल को बहार रेफर किया गया था मगर देर रात्रि को उसकी भी मौत हो गई ।