
J. T. V. भारत रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट
आजादी के अमृत महोत्सव के लिए एमपी से 14 स्वयंसेवकों का चयन
भोपाल। विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले के लालगांव मौहरिया बेलवा बड़गैयन की बेटी अनुपमा मिश्रा इस वर्ष दिल्ली लाल किला में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपनी भागेदारी निभाएंगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश राज्य से कुल 14 स्वयंसेवकों का चयन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता के लिए किया गया है। इन 14 लोगों में एक विंध्य परिवार की बेटी अनुपमा मिश्रा भी शामिल हैं।
सक्रिय स्वयंसेवक के रूप तीन वर्षो से कर रहीं है काम
जानकारी के लिए बता दें कि अनुपमा मिश्रा भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान से अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ – साथ वह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में समाज के हित के प्रति निरंतर 3 वर्षों से कार्य भी कर रही है। दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उनका चयन होना पूर्ण विंध्य परिवार के लिए हर्ष का विषय है। 12 तारिक को स्वयंसेवक अनुपमा दिल्ली के लिए रवाना होंगी। आशा करते है कि वह इसी प्रकार विंध्य परिवार का नाम रोशन करती रहेंगी और समाज सेवा कर देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी।अनुपमा द्वारा रक्तदान शिविर,वृक्षारोपण कार्यक्रम,नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व अन्य सामाजिक कार्य किये गये है।