सीएम का लाईव प्रसारण लाडली बहनों ने देखा जन प्रतिनिधियों को बांधी राखी

एक क्लिक में डला रक्षा बंधन का बहनों को तोहफा 1500 की राशि

बाग – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहनों को प्रति माह 1250 की राशि डाली जा रही है मगर रक्षाबंधन कै चलते लाडली बहनों को प्रदेश सरकार द्वारा 250 रु, की राशि अलग से दी जा रही हे इस प्रकार इस माह में 1500 की राशि लाडली बहनो के खाते डाली गई। इसके चलते ग्राम पंचायत स्तर पर लाडली बहनो का सम्मेलन व रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम सरपंच धर्मेन्द्र बामनिया उप सरपंच रोहित झंवर के अतिथ्य में जनपद सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ । पात्र लाडली ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ रक्षा बंधन का पर्व भी मनाया गया आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की भागीदारी में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लाडली बहना अधिकारी कर्मचारी ओर जन प्रतिनिधियो ने देखा ।
बाग नगर में करीब 1150 महिलाएं ओर पुरे ब्लाक में लगभग 20 हजार लाडली बहना योजना से लाभान्वित हो रही है कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखने के पश्चात लाडली बहनो ने कार्यक्रम के अतिथियो को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया साथ ही कार्यक्रम के बाद जनपद कार्यालय के उद्यान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया । इस अवसर पर सरपंच धर्मेन्द्र बामनिया ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा की हर बहन सशक्त ओर आत्मनिर्भर बनें उनका जीवन खुशहाल हो इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार सदैव प्रतिबद्ध है ।उप सरपंच रोहित झंवर ने कहा की समृद्ध भारत बनाने में बहनों कि सशक्त भागीदारी अनिवार्य है । कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी दक्षदेव शर्मा,जनपद सदस्य समरथ गेहलोत,भाजपा महामंत्री सुरेश सिसोदिया,एपीओ मदन चौहान,बलराम अलावा,पंचायत सचिव प्रेम शर्मा, पत्रकार सुरेश अगाल,शहजाद खान ,जाफर खान, संजय देपाले,सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेक्टर सुपर वाइजर गारली भादलिया ,राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की भावना कटारे,सिमा चौहान,एवं समुह की दीदियां,एवं पात्र लाडली बहना उपस्तिथ थी

jtvbharat
Author: jtvbharat