मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम का सत्र 2024–25 का शुभारंभ

आकाश गुप्ता खरगोन (गोगांवा)

विकासखंड गोगावा में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोगावा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता पाठ्यक्रम के अंतर्गत MSW और bsw की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक जी वैद्य शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक गोगावा, विशेष अतिथि श्री अमृतलाल जी डोंगरे प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोगावा,डॉक्टर अमित जी परसाई मेडिकल ऑफिसर आयुष विभाग रहे। मुख्यमंत्री जी के बधाई संदेश का वचन ब्लॉक समन्वयक श्री धर्मेंद्र जी गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया, पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता गोविंदा गुप्ता द्वारा किया गया। एमएसडब्ल्यू के भूतपूर्व छात्र हेमंत सिंह चौहान एवं विनोद जी सावाले द्वारा अपने अनुभव नवीन प्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए गए। नशा मुक्ति एवं तिरंगा अभियान की शपथ छात्र-छात्राओं को दिलाई गई। साथ ही शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोगावा के प्रांगण में एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस दौरान, नव अंकुर संस्था अध्यक्ष श्री विनोद जी गुप्ता, श्री रूप सिंह जी चौहान, श्री राजेंद्र सिंह जी चौहान, श्री सुमेर सिंह जी सोलंकी, श्री शंकर सिंह जी देवडे एवं परामर्शदाता सुनीता बोरसे, प्रीति शर्मा उपस्थित रहे। कार्य कर्म आभार परामर्शदाता अखिलेश जी वर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat