भारतीय सेना में सेवाएं पूर्ण होने पर लौटे फौजी पाटीदार का बागली में किया जबरदस्त स्वागत

राजेंद्र योगी बागली

देश की सीमाओं पर अपनी जान हथेली पर रखकर, भारत वर्ष तथा भारतीयों की रक्षा करने वाले वीर जवानों का अपने सेवाकाल को पूरा कर लोटना नए जीवन मिलने के बराबर होता है। देश की सेना में जाने के बाद घरवालों को यही डर हमेशा सताता है, की कही सीमा पर तैनात हमारा अपना बेटा ,पिता ,पति किसी दुश्मन की गोली का शिकार ना हो जाए, लेकिन जब सैनिक अपनी सेवाएं पूर्ण कर अपने घर और गांव वापस लौटता है। तो परिवार , मित्रों संबंधी नाते रिश्तेदारों की खुशियों का ठिकाना नहीं,रहता, शनिवार को ऐसा ही दोपहर को बागली नगर में उस वक्त नजर आया जब, रिटायर फौजी अशोक पाटीदार भारतीय सेना में अपनी सेवा सेवाएं पूर्ण कर, नगर वागली आगमन पर लोकप्रिय क्षेत्र विधायक मुरली भंवरा के सानिध्य में जटाशंकर रक्त समूह, तथा बागली स्पोर्ट क्लब व मित्रों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर,भव्य स्वागत किया गया। वही ढोल नगाड़ा के साथ एक भव्य जुलूस निकालकर बागली नगर में कदम रखते ही फौजी पाटीदार को सर्वसमाज के मित्रों ने उन्हें उठा लिया, और अपने गले से लगा लिया इसके बाद आतिशबाजी फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया।
जुलूस के दौरान सैनिक पाटीदार सकुशल सेवानिवृत्ति होकर अपने गांव लौटने पर बागली नगर वासियों ने ढोल नगाड़ा के साथ भव्य स्वागत किया।
बागली नगर में जुलूस के दौरान, रिटायर फौजी पाटीदार का जगह-जगह चौराहा पर मातृशक्ति एवं समाजसेवी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व पुण्य वर्षा कर हर्षोल्लाह के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान फौजी पाटीदार ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए अपने सेवा के अनुभवों को सबके साथ साझा किया तथा गांव के नौजवानों से भारतीय सेवा में जाकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
**

jtvbharat
Author: jtvbharat