गायक किशोर कुमार की जयंती पर संगीत में कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्रीय गायको ने बांधा समां।

प्रदीप श्रोत्रिय की रिपोर्ट

महान पार्श्वगायक स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर उन्हें संगीतांजली प्रदान की गई। क्षेत्र के गायको ने उनके ही गीतों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आष्टा रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कन्नौद।भारतीय फिल्मी पार्श्व गायन के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए हैं लेकिन किशोर कुमार उन सबसे जुदा है। फिल्मी दुनिया में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां उन्होंने हाथ नहीं आजमाया, लेकिन पार्श्वगायन के क्षेत्र में उनका हाथ पकड़ सके ऐसा कोई नहीं है। यह इसी से समझा जा सकता है कि 4 अगस्त 1929 में खंडवा में जन्मे किशोर कुमार का 13 अक्टूबर 1987 को निधन हो गया लेकिन आज भी ऐसा कोई दिन नहीं है जब रेडियो, टीवी या सोशल मीडिया पर उनके गीत सुनाई ना पड़े। स्वर्गीय मोहम्मद रफी भी मानते थे कि किशोर कुमार जैसा कलाकार सदियों में एक बार पैदा होता है। 4 अगस्त उनकी जयंती के अवसर पर मां क्षेमरी देवी मेलोडियस ग्रुप के तत्वाधान नगर में स्व किशोर कुमार गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जहां 30 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कन्नौद के अलावा खातेगांव अजनास सतवास बागली इंदौर सुंद्रेल नानसा ग्रामीण क्षेत्र के भी गायको ने उनके गीतों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।निर्णायक प्रशांत शर्मा खातेगांव शिक्षक मनोज पांडे कन्नौद, चंद्र मोहन बड़ोदिया खातेगांव
ने सुर, स्वर और भाव के आधार पर उन्हें अंक प्रदान किए । पहले राउंड के बाद सेकंड राउंड के लिए 15 प्रतिभागियों चयन हुआ एवं फाइनल राउंड के लिए 7 प्रतिभागियों का चयन हुआ। ग्राम नानसा के शांतानु कचोले प्रथम स्थान पर रहे, वही बागली के असलम खिलजी ने दूसरे स्थान प्राप्त किया।मनीष जायसवाल अजनास तीसरे स्थान पर रहे, चतुर्थ स्थान पर ग्राम सुंद्रेल के मुकेश जोशी को पुरस्कार किया गया। सभी विजेताओं के साथ सभी कलाकारों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।वही स्वर्गी रमेश चंद तिवारी की स्मृति में विशेष पुरस्कार ग्राम सुंद्रेल के मुकेश जोशी को दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश कुंडल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश की महामंत्री माया पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी डॉक्टर शिव पटेल इंदौर वार्ड क्र ५४ से महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाठक आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, संजय तिवारी के द्वारा किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat