
कूक्षी :- कार्यालय कलेक्टर (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण) जिला धार के माध्यम से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप आज दिनाक 12-08-2024 को डॉ० अभिषेक रॉवत (बीएमओ) महोदय के नेतृत्व में सिविल अस्पताल कूक्षी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो को विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलवाई गई उक्त शपथ डॉ० नितिन पाटीदार (चिकित्सा अधिकारी), डॉ० अरविन्द पाटीदार (चिकित्सा अधिकारी), डॉ० सरदार अलावा (आयुष चिकित्सा अधिकारी), के माध्यम से दिलवाई गई शपथ का वाचन श्री विनोद कोसे (बीईई) कूक्षी एवं वाचन से सम्बंधित सम्पूर्ण प्रबंधन श्री सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। उक्त शपथ कार्यक्रम में सिविल अस्पताल कूक्षी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।