संधारा में हुवा तिरंगा यात्रा का आयोजन

कमल राठौर
भानपुरा:- मंगलवार को संधारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें ग्राम पंचायत संधारा के सरपंच चांदमल पाटीदार, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य काशीराम गुजरिया, पूर्व उपसरपंच मनोहरलाल पाटीदार , कमल राठौर,पुलिस विभाग से बिट अधिकारी मेघराज आर्य , उप सरपंच वंदना राव, मुकेश माली, बालक मा. वि. संधारा ,कन्या मा.वि संधारा ,मयूर मिडिल स्कूल संधारा, से कैलाश कछावा, रिंकेश गुप्ता , चंद्रकला वर्मा, नवल पाटीदार ,मदन पाटीदार, मंजुला वैष्णव,अनिता अहीर ,और शिक्षक शिक्षिकाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर अपने अपने विधालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज हाथो में लेकर नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते वक्त भारत माता के जयकारे लगाए और विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा देश भक्ति गीत गाए।और स्कूलों के नन्हे मुन्ने बच्चे सभी ने मिलकर संधारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली एवं नगर के सभी प्रबुद्ध जनों को संदेश दिया है कि 15 अगस्त के दिन हर घर तिरंगा लगाये और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया जाये।

jtvbharat
Author: jtvbharat