क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य कलेक्टर से मिले

बाघनी की सुन्दरता को लेकर घाट निर्माण की मांग की

बाग – बाग ब्लाक के विकास कार्यों को लेकर बाग जनपद अध्यक्ष श्रीमती संकरी बाई नारायण भूरिया एवं जनपद सदस्यो का दल सोमवार को कलेक्टर कार्यालय धार पहुंचे जहां कलेक्टर महोदय प्रियंक मिश्र से मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों का आवेदन भी सोपा । इस दौरान जनपद सदस्य बाग प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी ने बताया की क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकरी बाई के नेतृत्व में जनपद सदस्य कलेक्टर महोदय से मुलाकात की ओर कार्य संबंधित आवेदन सोपा जिसमें खान द्वारा बताया की बाघनी की सुन्दरता बनाने हेतु बांघनी नदी पर घाट निर्माण साथ ही बाग में कोई गार्डन वर्षो से नहीं होने से नगर में गार्डन की कमी खलती हे सो गार्डन निर्माण कि मांग की गई व श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर और झीरेश्वर मंदिर झिरपंया में घाट बनाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया गया ।

कलेक्टर ने अधिकारियो को किया निर्देशित

इस दौरान जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्यो से प्राप्त हुए आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा की मौका मुआयना किया जाए । जिसको लेकर एक दो रोज में इसका मोका मुआयना करने अधिकारी आएंगे ओर संबंधित स्थानों का निरीक्षण करेंगे । इस दौरान जनपद पंचायत बाग की अध्यक्ष श्रीमती शकरी बाई नारायण भूरिया, बाग जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी,समरथ गेहलोत, आदि उपस्थित थे ।

jtvbharat
Author: jtvbharat