खेतिया पुलिस द्वारा अनाधिकृत रुप से डी.जे. बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

सुभाष पवार
खेतिया:- पुलिस अधीक्षकबड़वानी पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, एसडीओपी आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे खेतिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिता मण्डलोई व थाना खेतिया स्टाफ के द्वारा आज दिनाक 12.08.2024 को कस्बा खेतिया में कानबाई माता विसर्जन इंतजाम के दौरान सूचना मिली कि ग्राम भातकी में कानबाई माता विसर्जन के दौरान जुलूस में डी.जे. वाहन में बजाकर ले जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तश्दीक हेतु का.वा.सउनि संजय गुर्जर, प्रआर.92 आशाराम बर्डे, आर.421 हेमन्त मण्डलोई, आर.471 शिवराज मण्डलोई को मौके पर रवाना किया गया था। जहाँ पर बताया गया कि करणपुरा फाटा पुलिया पर एक व्यक्ति अपने वाहन में डी.जे. सिस्टम बजा रहा था। मौके पर वाहन में डी.जे. सिस्टम बजाने के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा दी गई अनुमति के संबंध में पुछताछ करते कोई वैध अनुमति नही प्रस्तुत की गई। वाहन क्र.MH-43-F-9116 के चालक चेतन पिता प्रकाश चौधरी निवासी खेतिया द्वारा कोई अनुमति नही होना बताया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 223(a) बी.एन.एस. एवं 15 म.प्र.कोलाहल नियत्रंण अधिनियम का पाया जाने से वाहन मय डी.जे. के जप्त किया जाकर विधि संगत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में निरी.सुनिता मण्डलोई, सउनि संजय गुर्जर, प्रआर. 92 आशाराम बर्डे, आर.421 हेमन्त मण्डलोई व आर.471 शिवराज मण्डलोई की विशेष भूमिका रही ।

jtvbharat
Author: jtvbharat