
उज्जैन/दिपांशु जैैन. जिले के अंतर्गत ग्राम घट्टिया में श्री बिजलेश्वर महादेव और श्री मनकामनेश्वर महादेव की चौथी सवारी बड़े हर्षोल्लास पूर्वक निकाली गई। सवारी में सैंकड़ों की संख्या में शिव भक्त बाबा की भक्ति और दर्शन- पूजन को लेकर शामिल हुए। सवारी में शिव भक्त झांज- मजीरा बजाते तो झुमते- गाते हुए निकले। अनेकों शिव भक्त बोल- बम और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण पर निकले श्री मनकामनेश्वर महादेव का व्यापारियों और ग्रामीणों ने जगह- जगह पूजन कर सवारी का स्वागत किया। बाबा मनकामनेश्वर महादेव भी भक्तों की खुशहाली का ध्यान रखते हुए प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। सावन का यह माह पवित्र और शुभ माना जाता है। जिसमें महिलाएं और ग्रामीण अपनी मन्नतों को लेकर वृत्त रखकर भगवान शिव जी आराधना करते हैं। सवारी को लेकर बच्चों और महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। सवारी के समापन पर महाआरती की गई। महादेव के भक्तों और अनेक संगठनों ने कई जगह पर फलाहारी खिचड़ी, दूध, कैला आदि का प्रसाद वितरण किया।