
अनिल सिंह खमोरा मक्सी
मक्सी. समीपस्थ सिरोलिया रोड पर स्थित एकलव्य एजुकेशन एकेडमी मे स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया साथ हि स्वतंत्रता दिवस की 78वी वर्षगांठ मनाई गई। जिसमे प्रातः 8:30 बजे सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम मे कई बच्चो ने देश भक्ति गीत , कहानी चुटकुले व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जिसका सभी बच्चो व अतिथियों ने ताली बजाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदीप पाटीदार व विशेष अतिथि मनीष नाहर व बड़ी संख्या मे स्कूली छात्र छात्राए स्कूल स्टॉफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य अविनाश प्रकाश ने आभार व्यक्त किया ।