बागली अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारियों ने कोलकाता में हुई घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी

बागली –पश्चिम बंगाल में महिला चिकित्सक की निर्मम हत्या के विरोध में चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त स्टाफ द्वारा विरोध स्वरूप नगर में रैली निकाली।, स्थानीय शहीद भगतसिंह की प्रतिमा स्थल पर पश्चिम बंगाल की बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी की। यहाँ पर ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ, हेमंत पटेल द्वारा घटना के विरोध में दुख जताते हुए कहा कि यह बहुत ही मानवता को तार-तार करने वाली घटना है। हम दोषी को फांसी की सजा चाहते हैं। एवं शासन से चाहते हैं, कि हमें सुरक्षा प्रदान की जाए, जिससे इस प्रकार की घटना ना हो, निर्भीक रूप से हम मानव सेवा करते रहें, एवं ब्लाक मेडिकल ऑफिसर द्वारा एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डॉक्टर दिनेश सोलंकी, डॉक्टर अमित पुरोहित बीईई राधेश्याम चौहान मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप सिसोदिया, संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश गुर्जर, नंदकिशोर मोहवाल, पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ बीपीएम रतनसिंह जामले, यतेंद्र बैरागी, चित्रा कौशल, योगिता योगी, अनिल कुमार जोशी संजय कुमार जोशी, ललित चौहान उत्पल सोलंकी, संतोष कुमार भोंसले, नेमीचंद पाटीदार, इब्राहिम शेख, बी एम नागर, मनोहर यादव, राजकुमार भोगल, राकेश भारद्वाज सहित कई कर्मचारी मोजुद रहे।डाक्टर बिटिया की इतनी जघन्य हत्या की गई की बीएमओ हेमंत पटेल घटना की हकीकत बताते भावुक हुए ओर रो पढ़े। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि उक्त घटना के विरोध में आमजन मानस को भी लामबंद होकर सडक पर उतरना चाहिए।

jtvbharat
Author: jtvbharat