
मुख्यंमत्री की पहल पर गठित पुलिस बैण्ड की मनमोहक धुन पर परेड मार्च करते हुए मंच से गुजरे प्लाटून, प्रभारी मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने की प्रशंसा
बड़वानी से रघुनाथ सेन
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ0 श्री मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैण्ड इकाई का गठन किया गया है, इसी तारत्मय में जिला बड़वानी में भी पुलिस बैण्ड इकाई का गठन किया गया है।
78 वें स्वतंत्रता दिवस की वार्षिक परेड में जिले में पहली बार पुलिस बैण्ड की मधुर धुन में प्लाटूनों द्वारा मंचासीन जिला बड़वानी के प्रभारी मंत्री श्री इंदरसिंह परमार केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा बड़वानी जिले के शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सलामी ली।
उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन का वाचन किया गया तत्पश्चात परेड में शामिल विभिन्न पलाटूनों (सशस्त्र बल, जिला बल, वन विभाग, एन सी सी, रेड क्रॉस आदि के द्वारा मार्च पास्ट किया गया जिनका नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री चेतनसिंह बघेल ने किया। माननीय मंत्री जी द्वारा सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उपरांत बधाई संदेश, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। जिसमें उन्होनें ने अपनी संस्कृति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में विद्यार्थीयों द्वारा महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, जैसी कुप्रथाओं के मुद्दों पर प्रस्तुति दी गई ।
जिसके पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटूनों व नृत्य की प्रस्तुति देने वाले समूह को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें सशस्त्र बलों में सशस्त्र बल प्रथम स्थान, जिला बल महिला द्वितिय स्थान एवं जिला बल पुरुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व असशस्त्र बल में रेड क्रॉस प्लाटून द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर माननीय मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिला दंडाधिकारी डॉ. श्री राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, स्थानीय सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, स्थानीय विधायक श्री राजन मंडलोई, राज्यसभा सांसद श्री सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।