सरस्वती शिशु मंदिर तराना में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

पियूष कलोसिया
तराना:- स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर तराना में श्री विपिन जी मित्तल(पूर्व छात्र ) श्री बसंत लाल जी पाटीदार( लायंस क्लब अध्यक्ष ) की अध्यक्षता में पूर्ण हर्षोउलास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भैया बहनों ने सास्कतिक कार्यक्रम , गीत ,भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 15 अगस्त पर देश पर बलिदान होने वाले देशभक्तों को याद करते हुए बताया कि शिशु मंदिर बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार कर राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री शिवनारायण कोदीवाल, सचिव श्री महेश चंद्र सोमानी, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जी महेश्वरी, सहसचिव श्री वेणुगोपाल जी लोया , अन्य सदस्य श्री बद्रीलालजी पालोत्रा, श्री ओमप्रकाश जी पलोड़, श्री ललित जी सोमानी उपस्थित थे। अतिथि का परिचय आचार्य श्री महेश परमार के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन बहींन पलक पटेल व आचार्य रूशिन गुप्ता दीदी के द्वारा किया गया। आभार प्राचार्य श्री मोहित राव पंवार के द्वारा किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat