कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम राईज स्‍कूल में बच्‍चों के साथ किया मध्याह्न भोजन

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी
देवास — कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने सीएम राईज स्‍कूल देवास में आयोजित “विशेष भोज” में शामिल होकर, बच्चों के साथ भोजन किया। मध्यान्ह भोजन में सब्जी-पूड़ी-खीर, सलाद-पापड़ के साथ लड्डू परोसे गये। विशेष भोज में जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महौपार श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भैरूलाल अटारिया सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसएडीएम श्री बिहारी सिंह, सीएम राईज स्‍कूल प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीएम राईज स्‍कूल में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

jtvbharat
Author: jtvbharat