
कहीं सेल्फी तो कहीं तिरंगे साथ स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के गानों को गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया
मांड विवेक शर्मा
पर्यटन नगरी मांडू में दिखे देशभक्ति के तराने स्वतंत्रता दिवस पर इंदौर से आए पर्यटकों ने ,मांडू में दो दिनों के लिए मांडू की ऐतिहासिक स्मारकों और यहां के इतिहास को जानने, इंदौर की महिलाओं का करीब 25 से ज्यादा संख्या का किटी क्वीन ग्रुप ने मांडू पहुंचकर, बिखेरे देश भक्ति का रंग, हर महिला के हाथ में तिरंगा झंडा और देश भक्ति के गाने गाते इन महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर मांडू के जहाज महल रानी रूपमती और बाज बहादुर महल में, अलग-अलग गतिविधियों की और तीन रंगों की पोशाक पहनकर अपनी कला के रंग बिखरे मांडू की वादियों और प्राचीन स्मारकों में,
एंकर – देश भर में कल यानी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही जहा जगह जगह कई तरह के आयोजन हुए तो कई जगह रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुई लेकिन इंदौर की किट्टी क्वीन ग्रुप की महिलाओं ने 15 अगस्त एक अलग अंदाज में मनाया जगह ग्रुप की महिलाओं ने मांडव जाकर देश भक्ति के रंग दिखाए।
– किट्टी क्वीन ग्रुप की महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ 15 और 16 अगस्त मनाया ग्रुप की महिलाएं एक जुट होकर मांडव पहुंची जहा उन्होंने ना सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया बल्कि महिला एकता का भी परिचय दिया, इस दौरान ग्रुप की महिलाएं तिरंगा थीम पर ड्रेस पहने नजर आई, किसी ने केसरिया तो किसी ने सफेद तो कोई नीला और कोई हरे ड्रेस पहने तिरंगा थीम को कंप्लीट करते नजर आई। इस जश्न के साथ ही किट्टी क्वीन ग्रुप की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का भी परिचय दिया।