हर हर महादेव के जयकारे के साथ निकली बाग से बड़केश्वर महादेव तक की धार्मिक पैदल यात्रा

बाग में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त गुरुवार को सुबह 11 बजे रणछोड़ राय मंदिर से बड़केश्वर महादेव पैदल यात्रा में हजारों युवा बालक बालिकाएं महिलाओं के साथ पुरुषों ने मस्तक पर चंदन का तिलक और गले में केसरिया दुपट्टा डालकर हर हर महादेव के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की इस धार्मिक यात्रा में राधाकृष्ण , भोलेनाथ माता पार्वती बजरंगबली रूप में कलाकारों ने अपनी-अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया। यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्र ढोल ताशे डीजे बैंड थे । यात्रा का रास्ते भर तोप से गुलाब की पंखुड़ी की वर्षा कर यात्रा स्वागत किया । यात्रा का पहला पड़ाव पाडलिया तिराहे स्थित रणजीत हनुमान मंदिर जहां सभी यात्री गणों को फलियारी खिचड़ी और पोहे का सल्फर करवाया गया इसके बाद पैदल यात्रा ने अपने अगले पड़ाव बडकेश्वर महादेव की यात्रा कर बड़केश्वर महादेव का जल अभिषेक कर पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर बड़केश्वर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया था । भोलेनाथ की आरती के साथ महाप्रसादी लाभ सभी भक्तों ने लिया। यात्रा समिति के अखिलेश झंवर ,प्रदीप अगाल , सुरेश झवर, दिलीप राठी ,शेखर झंवर, बबलु तापड़िया ,पिटुं तापड़िया ने बताया की यह यात्रा 14 वर्ष से निकाली जा रही है

jtvbharat
Author: jtvbharat