
आयोजित बैठक में नगर हितों के अहम मुद्दों पर चर्चा की
राजेंद्र योगी (बागली)
नगर परिषद बागली में विधायक मुरली भंवरा के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में नगर के 15 वार्डों में गठित नगर विकास समिति की बैठक आयोजित हुई,। बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव, ने सभी अतिथियों एवं नगर वासियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।एवं नगर हितों के कार्यों के संबंध में नागरिक गणों से चर्चा की गई।,जिसमें नगरवासियों ने नगर विकास व जन सुरक्षा के लिए आवश्यक सुझाव सामने रखें। खासकर हाटपीपल्या माइक्रो उद्गम सिंचाई योजना अंतर्गत स्वीकृत कुपतालाब विस्तारीकरण का मुद्दा जोरों से उठाया गया, एवं नगर में पशुओं व विद्युत मंडल डीपी के बारे में भी चर्चा हुई। जिस पर मुख्य अतिथि विधायक मुरली भंवरा ने जनता को आश्वस्त किया। बैठक को वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यप्रकाश गुप्ता, प्रवीण चौधरी, बंसत ईनाणी, व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज,, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा, एडवोकेट,विजय यादव, डॉ सुनील उपाध्याय, द्वारा नगर के संबंध में अपनी अपनी अभी व्यक्तियां व्यक्त की। बैठक के दौरान उपस्थित प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया,प्रभारी राजेंद्रयोगी,सोमेश उपाध्याय, ठाकुर तंवर, रवि पाटीदार पत्रकार, वरिष्ठजन कैलाश गुप्ता, शंकरलाल भाटी, शिवाजी यादव, देवेंद्र उपाध्याय आदि ने संबोधित कर नगर में सतत चल रहे विकास कार्यों की सराहना कर परिषद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
पार्षद अमित धुलिए, मोनू अजमेरा, सुशीला मोहन मानधन्या, कलाबाई राधेश्याम राठौर, मनीषा पोलार्ड खैरवाल, वरिष्ठ शिक्षिका दाखा कारपेंटर, सीएमओ महेशचंद्र शर्मा व नगर परिषद कर्मचारीगण आदि ने विधायक मुरली भंवरा का स्वागत किया। संचालन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने किया। आभार नगर परिषद अध्यक्ष सीमा यादव ने माना। बैठक में बागली के
दिवंगत,दयाराम सौरठ, कृषक रामेश्वर गुप्ता, जगदीश गुप्ता व मुकेश गुप्ता द्वारा अपने निजी जलस्रोतों से नगर परिषद को प्रतिवर्ष गर्मी में निशुल्क रुप से पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था को सराहा गया।
****