
अनिल सिंह खमोरा मक्सी
मक्सी। मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया में एक कच्चे कुएं में युवक का शव मिला है इस मामले में मकसद आने के टी आई भीम सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सिरोलिया में पानी से भरे कुएं के पास कपड़े दिखाई देने की सूचना आई थी मोके पर पहुंचे, फिर एनडीआरफ को तलब कर शव को बाहर निकाला गया उन्होंने बताया कि कच्चे कुएं में करीब 30 फीट पानी था मोटर से पानी को खाली करने का प्रयास कर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया पहचान करने पर युवक का नाम बालचंद पाटीदार पिता राम सिंह पाटीदार उम्र 35 साल निवासी सिरोलिया सामने आया है। टी आई पटेल ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि युवक मानसिक रूप से बीमार भी था और उसकी शादी हो गई थी लेकिन पत्नी पूर्व में छोड़कर चली गई वह कल रात से अपने घर से गायब था और सुबह कुएं के पास उसके कपड़े और चप्पल दिखाई दिए जिस पर तफ्तीश करने पर उसकी शव इस कुएं से प्राप्त हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है