चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा में चोरों का आतंक ।

रात्रि में कई मोटर साइकिल नगर से चोरी हुई ।पुलिस की रात्रि गस्त भी हुई नाकाम।

देवेन्द्र वाणी संभागीय ब्यूरो

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा :- शुक्रवार रात्रि में नगर के मस्जिद मोहल्ले के पीछे वाली गली में चोरों ने आतंक मचाया ,सोसल मीडिया में वायरल वीडियो में चोर बेखौफ गलियों ने घूमते नजर आए और आम नागरिकों के घरों के सामने रखी महंगी मोटर साइकिल चुराते नजर आए और उसको ले जाने में भी कामयाब हुवे जबकि नगर में रोजाना नगर पुलिस गस्त होती है तो चोर बेखौफ गलियों में कैसे घुसे और मोटर साइकिल चोरी कर चालू कर सड़को से होते हुवे लेकर जाने में भी कामयाब हुवे जिससे जन चर्चा है कि पुलिस की गस्त होती है या नहीं ओर होती है तो फिर चोरी कैसे हो गई ।जनता में चौराहों पर चर्चा हो रही है ।।की पुलिस की कार्यप्रणाली ही सुस्त है ।।जिससे चोर नगर में दाखिल हो जाते है और बेखौफ चोरी कर सुरक्षित चले भी जाते है ।।।जिस तरीके से चोरों ने नगर में चोरी की उससे सीधे पुलिस को चुनौती दी।

jtvbharat
Author: jtvbharat