यूनिवर्सल स्कूल तराना में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस!

तराना :- पूरे देश में आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस को जश्न के साथ मनाया उस कड़ी में तराना नगर में हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अग्रणी यूनिवर्सल एकेडमी स्कूल में भी बड़ी धूम धाम के साथ आजादी का पर्व मनाया सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर अंकित चावड़ा,प्राचार्य विनोद बॉस ने झंडा वंदन कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की उसके पश्चात विद्यालय के बच्चो के द्वारा राष्ट्रीय गीत से ओत-प्रोत गानों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी तो कई बच्चो ने राष्ट्र को समर्पित भाषणों से सभी का दिल जीत लिया इसी प्रकार कई आयोजन एक के बाद हुए अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ! इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक कैलाशनारायण चावड़ा कोर्डिनेटर आशीष शर्मा,अरुणा पंवार,दिनेश परमार,संगीत शिक्षक उमेश राव,नृत्य शिक्षिका पलक दुबे, खेल शिक्षक बलराम चौहान सहित स्टॉफ के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे! जानकारी विद्यालय के शिक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर ने दी!

jtvbharat
Author: jtvbharat